Search

 
 
 

धनबाद : टाटा म्यूचुअल फंड के बंद ऑफिस से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

 
Dhanbad :  धनबाद के श्रीराम प्लाजा स्थित टाटा म्यूचुअल फंड के बंद ऑफिस से एक युवती का शव बरामद हुआ है. युवती की पहचान मनईतांड छत तालाब निशा भगत के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती के भाई ने बताया निशा रविवार दोपहर से ही गायब थी. काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. टाटा म्यूचुअल फंड का ऑफिस खुलवाने पर वहां से निशा का शव मिला. बताया कि निशा पहले वहां काम करती थी. लेकिन शादी ठीक होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी. परिजनों ने ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद पर हत्या की आशंका जतायी है. नीरज आनंद घर से फरार है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-10-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही