Dhanbad : कुख्यात शूटर अमन सिंह का गुर्गा आनंद वर्मा का शव सड़ी-गली हालत में झरिया के जयरामपुर में आटा चक्की मोड़ के समीप बंद खदान से पुलिस ने बरामद किया. घटना रविवार शाम की है. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आनंद की मां और भाई ने आनंद की हत्या का आरोप अपराधी डोमा भुइयां पर तिसरा थाना पुलिस के सहयोग से करने का आरोप लगाया है. अपराधी आनंद वर्मा राज मिस्त्री महेश वर्मा का छोटा पुत्र था. वह पिछले 23 मार्च से अपने घर एमओसीपी ठाकुर मोड़ से लापता था. वह अविवाहित था. मां गीता देवी व बड़ा भाई पंकज वर्मा ने तिसरा थाना व अलकडीहा ओपी में आवेदन देकर आनंद को खोज निकालने का आग्रह किया था.
धनबाद : कुख्यात शूटर अमन के गुर्गे आनंद का शव झरिया की खदान से बरामद
Last Updated: Apr 02, 2023 12:00 AM (IST)