Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोमो स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला आरपीएफ जवान का शव

Gomoh: गोमो (Gomoh) गोमो स्टेशन के कुछ  ही फासले पर  पावर हाउस के समीप 23 जनवरी सोमवार की सुबह आर पी एफ पोस्ट के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह (50) का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला. वह ड्यूटी पर थे. अहले  सुबह लगभग3 बजे जी आर पी  ने शव को बरामद किया व पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. सूचना मिलते  ही  आर पी एफ पोस्ट में मातम भरी खामोशी छा गई है. पत्नी सहित  परिजनों का  रो रो कर   बुरा हाल हो गया है. इस बीच गोमो स्टेशन स्थित जी आर पी थाना में  रखे शव को देखने के लिए  भारी भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना  किस परिस्थति में  हुई, इस बात को  लेकर कर तरह तरह की चर्चा हो रही है. हालांकि जी आर पी थाना  जांच-पडताल में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही