Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरवाअड्डा के जंगल में पेड़ से लटका मिला सरायढेला के युवक का शव

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ जंगल में पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को उतरवाया. शव की पहचान सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर 18 वर्षीय युवक विजय कुमार के रूप में हुई. वह इंटर का छात्र था. परिजनों के अनुसार, विजय 14 मई की सुबह घर से निकला था, फिर लौटा नहीं. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला. देर रात उन्हें किसी ने बताया कि भेलाटांड़ जंगल में एक शव मिला है. परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है. सरायढेला थाने के एएसआई अवधेश कुमार यादव ने बताया कि युवक किसी लड़की से घंटों फोन पर बात किया करता रहता था. मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर भी छानबीन की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-face-to-face-collision-of-two-bikes-in-nirsa-5-people-injured/">धनबाद

: निरसा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग जख्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही