Search

 
 
 

धनबाद: चिचाकी में रेल लाइन पर मिला युवक व युवती शव, आत्महत्या की आशंका

 

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, गोमो जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Gomoh: धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चिचाकी  रेलवे स्टेशन के समीप डॉउन  रेल लाइन पर सोमवार 24 जुलाई की सुबह  एक युवक व  युवती का शव मिला है. गोमो जीआरपी पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुबह लगभग 6 बजे दोनों ने  एक मालगाड़ी  के नीचे आकर जान दे दी. दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं. घटना स्थल पर गोमो जी आर पी  थाना प्रभारी बी दास ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई. परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. युवती  गुलाबी रंग का फ्रॉक सूट पहने हुए है, जबकि युवक के शरीर पर ब्लू रंग  की गंजी और पेंट है. दोनों की उम्र 20 से 26  वर्ष के बीच बताई जा रही है. वेश-भूषा से दोनों ग्रामीण परिवेश के लग रहे हैं. दोनों की गर्दन कट गई है.  आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है.  जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही