Search

 
 
 

धनबाद: बरवाअड्डा के श्वेता विहार कॉलोनी बापूनगर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के श्वेता विहार कॉलोनी बापूनगर के समीप मंगलवार 26 जुलाई की अहले सुबह 25 वर्षीय सागर हाड़ी नामक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से झूलता मिला. शव तार के सहारे पेड़ की एक टहनी से झूल रहा था. घटना स्थल पर शराब की कुछ खाली बोतलें भी देखी गई हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि इसका किसी से कोई विवाद नहीं था. शव की स्थिति को देखकर लगता है उसकी हत्या की गई है. पुलिस को जांच करनी चाहिए कि आखिर किन लोगों ने सागर की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है. पेड़ से लटके शव को देखने आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव की स्थिति देख कर पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-lack-of-rain-farmers-including-cattle-are-also-facing-crisis/">धनबाद

: बारिश की कमी से किसानों सहित मवेशियों पर भी मंडरा रहा संकट [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही