Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में झाड़ियों में मिला युवक का शव, गले में चाकू मारने का निशान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के झरिया के बोरागढ़ गोपाली चक के समीप 2 अगस्त की दोपहर झाड़ियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की गर्दन पर चाकू से वार के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल पर रुद्राक्ष की माला और चाकू का कवर मिला है. सड़क किनारे से खड़ी एक बाइक बरामद की गई है. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. बोरागढ़ ओपी पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. युवक की शिनख्त झारिया शमसेर नगर रहने वाले रियाज़ के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों ने कहा कि रियाज़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है. वही बोडरागढ़ ओपी प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-public-school-is-taking-work-from-retired-teachers-complaint-to-parent-federation/">धनबाद

पब्लिक स्कूल सेवानिवृत शिक्षकों से ले रहा काम, अभिभावक महासंघ को शिकायत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही