Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: केंदुआडीह पावर हाउस के समीप नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) केंदुआडीह थाना क्षेत्र में पावर हाउस के समीप नाले में रविवार 18 सितंबर की सुबह एक युवक का शव मिला. खबर फैलते ही में सनसनी मच गई. लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. शव की पहचान धनसार निवासी युवक विक्की चौहान के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया है.

  शनिवार की शाम एक युवक बुलाकर ले गया घर से

मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पंहुचे. परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं. मृत युवक के भाई अमित चौहान ने बताया कि शनिवार 17 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे एक युवक उसे बुला कर साथ ले गया. वह घर से मोटरसाइकिल पर निकला. रात में घर नहीं पहुंचा. देखने से साफ लग रहा रहा है कि विक्की को मार कर नाले में फेंक दिया गया है. भाई ने केंदुआडीह थाना में हत्या की लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

    लोहा चोरी में विवाद के बाद हत्या का संदेह

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चोरी का लोहा का ढेर मिला है. आशंका जताई जा रही है कि लोहा चोरी के बाद बंटवारे पर विवाद हुआ होगा और उसकी हत्या कर दी गई. केंदुआडीह पुलिस भी हत्या मानकर जांच पड़ताल कर रही है. मौके पर एसआई राम गुलाम राम ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद-बोकारो">https://lagatar.in/bullock-dies-after-colliding-with-bike-on-dhanbad-bokaro-road-driver-injured/">धनबाद-बोकारो

 मार्ग पर बाइक से टकरा कर बैल की मौत, चालक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही