Search

 
 
 

धनबाद : कुसुंडा रेलवे स्टेशन के पास तालाब में मिला युवक का शव

 
Kendua : गोंदूडीह ओपी पुलिस ने शुक्रवार को कुसुंडा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित तालाब से एक युवक का शव बरामद किया. दोपहर में स्थानीय कुछ लोगों की नजर तालाब में तैरते शव पर पड़ी. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. गोंदूडीह ओपी प्रभारी रंजन झा भी दल-बल के साथ पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया. ओपी प्रभारी ने बताया कि तालाब किनारे से कुछ कपड़े, शैम्पू, मोबाइल नंबर व अन्य सामान बरामद किए गए हैं. मोबाइल नंबर के सहारे शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया. आशंका है कि युवक की मौत तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से हुई है. हालांकि चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. यह भी पढ़ें : देशभर">https://lagatar.in/efforts-are-being-made-to-suppress-the-voice-across-the-country-hemant/">देशभर

में आवाज दबाने की कोशिश चल रही है- हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही