Search

धनबाद : बाबूडीह में कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Dhanbad : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बाबूडीह में 12 जून की अहले सुबह किराए के मकान में रह रहे झरिया के युवक राजेश कुमार (30 वर्ष) का शव मिलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई. उक्त मकान रमेश पांडेय का है. सुबह में घर की बालकनी से रिसता खून देख मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुअ गई. युवक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. सदर थाना के एएसआई रवि रंजन पटेल ने बताया कि मृतक राजेश कुमार झरिया के कोयरीबांध का रहनेवाला था. वह अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे के रमेश पांडेय के मकान में किराए पर रह था. एएसआई ने बताया कि  प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. क्योंकि मृतक के शरीर पर फफोले उठ आए हैं और शरीर से खून बह रहा था. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. मकान मालिक रमेश पांडेय ने बताया कि राजेश कुमार पिछले एक अप्रैल से उनके मकान में किराए पर रह रहा था. वह किसी प्राइवेट कंपनी में कारपेंटर का काम करता था. 10 जून को वह दुर्गापुर से लौटा था और उसी दिन इस महीने का रेंट भी दिया था. उन्होंने आशंका जताई कि संभवत: इन्हीं दो दिनों में उसके साथ घटना घटी है. सुबह में बालकनी से रिसते खून को देखकर उनलोगों को घटना की जानकारी हुई. मकान मालिक के अनुसार, राजेश की पत्नी अपने बच्चे के साथ 25 मई को शादी में देवघर गई हुई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-effect-of-students-jharkhand-bandh-seen-in-rural-areas/">धनबाद

: छात्रों के झारखंड बंद का ग्रामीण इलाकों में दिखा असर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp