Search

 
 
 

धनबादः पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गांव के मुखिया निमाई चंद्र महतो ने बताया कि वार्ड सदस्य की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया. मृत युवक विजय कुमार को पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसकी मौत से परिवार सदमे में है. इतने कम पानी में मौत होना लोगों के लिए सवाल खड़ा कर रहा है.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा गांव में मंगलवार को पानी भरे गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया गया. सुबह ग्रामीणों की नजर गड्ढे में तैरते शव पर पड़ी. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान गांव के विजय कुमार के रूप में हुई है.


सूचना पाकर गोविंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. थाना प्रभारी गिरधारी कुमार साहू ने बताया कि जिस गड्ढे से शव बरामद हुआ उसमें करीब दो से तीन फीट पानी भरा था. प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक शराब के नशे में गड्ढे में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.


वहीं, गांव के मुखिया निमाई चंद्र महतो ने बताया कि वार्ड सदस्य की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया. मृत युवक विजय कुमार को पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसकी मौत से परिवार सदमे में है. इतने कम पानी में मौत होना लोगों के लिए सवाल खड़ा कर रहा है. विजय कुमार के चाचा ललित किशोर राय ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि विजय की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है. उन्होंने बताया कि आसपास शराब भट्ठी है, इसलिए यह भी जांच होनी चाहिए कि विजय ने कहां और किन लोगों के साथ शराब पी थी. किसी से उसका विवाद तो नहीं हुआ था. फिलहाल, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही