Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेल लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव, ट्रेन से उतरते चपेट में आने की आशंका

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  निरसा (Nirsa) ट्रेन से उतरने के क्रम में मैथन निवासी राहुल यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की खबर पाकर कुमारधुबी जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.  कुमारधुबी जीआरपी ने बताया कि बुधवार 11 मई की सुबह अप लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. पता लगाने पर उसकी पहचान मैथन निवासी राहुल यादव के रूप में हुई. जीआरपी ने बताया कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया, नहीं कहा जा सकता. कयास लगाया जा रहा है कि वह किसी ट्रेन से उतर रहा होगा और गिरने से उसकी मौत हो गई. जीआरपी की सूचना पर मृतक का परिवार स्टेशन परिसर पहुंचा, जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है. जीआरपी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. यह भी पढ़ें :  गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-youth-dies-on-the-second-day-of-marriage-police-engaged-in-investigation/">गिरिडीह:

 शादी के दूसरे ही दिन युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/giridih-youth-dies-on-the-second-day-of-marriage-police-engaged-in-investigation/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही