Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आकर मौत की आशंका

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार 18 सितंबर को एक व्यक्ति का शव मिला. इलाके में खबर आग की तरह फैल गई और आस पास के लोग घटना स्थल पर पंहुचे. शव की पहचान गोधार 15 नंबर निवासी 30 वर्षीय राजू गोप के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आ कर उसकी मौत हुई होगी. घटना स्थल पर आरपीएफ, जीआरपी और केंदुआडीह पुलिस पंहुची व जांच पड़ताल में जुट गई. जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस इस विंदु पर भी पड़ताल कर रही है कि मामला हत्या, आत्महत्या का है या दुर्घटना का . यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-youth-found-in-drain-near-kenduadih-power-house-suspected-of-murder/">धनबाद:

केंदुआडीह पावर हाउस के समीप नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही