Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा के युवक का शव पश्चिम बंगाल के डिसरगढ़ नदी घाट से बरामद

Maithan : मैथन (Maithan)   चिरकुंडा क्षेत्र के डुमरकुंडा निवासी दीपक बाउरी (18) का शव 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल के नितुरिया थाना क्षेत्र के डिसरगढ़ नदी घाट बरामद हुआ है. मृतक की मां चिंता बाउरी ने हत्या का मामला चिरकुंडा थाना में दर्ज कराया है. शिकायत में मृतक की मां ने कहा है कि 29 जनवरी को मेरा दो पुत्र सूरज बाउरी (25) एवं दीपक बाउरी (18) सरस्वती पूजा विसर्जन में चार नंबर बालूबंकर गया था. विसर्जन के दौरान दोनों पुत्रों के साथ बालूबंकर निवासी केदारनाथ मल्लाह, सर्वेश्वर मल्लाह, उमाशंकर मल्लाह, गोलू मल्लाह एवं अन्य की किसी बात पर  नोकझोंक हुई. इसके बाद सभी ने मिलकर मेरे पुत्रों के साथ दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की. इस बीच बड़ा बेटा किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला. ज छोटा बेटा दीपक उनलोगों के चंगुल में फंस गया. वह घर वापस नहीं आया तो काफी खोजा, लेकिन वह नहीं मिला. उसके बाद अगले दिन 30 जनवरी की सुबह गांववालों के साथ बालूबंकर केदारनाथ मल्लाह के घर गये, तो उसके घर का ताला बंद पाया. कहा कि उन्हें संदेह है कि उक्त चारों ने मिलकार पुत्र दीपक बाउरी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया. चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कारवाई की मांग की है. चिरकुंडा पुलिस ने कहाकि घटना की गहराई से जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही