Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे स्टेशन परिसर से अधेड़ का शव बरामद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद रेलवे स्टेशन पर 14 फरवरी मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिलने से आस-पास व पूरे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर धनबाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शव की पहचान जामताड़ा के संबलपुर निवास मोबिन मियां के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर स्थित एटीएम के पास अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा था. तभी आरपीएफ के एक जवान की नजर पड़ी तो उन्होंने पोस्ट में सूचना दी. शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी. रेलवे पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि शव स्टेशन परिसर में रात से ही पड़ा था. कई यात्री देखकर भयभीत हो गए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही