Search

 
 
 

धनबाद: गोविंदपुर के हीरापुर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में 35 वर्षीय शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी गई.  सुबह जब लोग जंगल की तरफ गए तो शव को देखा, जो उसके घर से मात्र 300 मीटर पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था. थानेदार उमेश सिंह के नेतृत्व में गोविंदपुर थाने की पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है. परिजनों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. मृतक दो बच्चे का पिता था. पत्नी, मां समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मुखिया बाबूलाल हेम्ब्रम ने बताया कि आसपास शराब पीने के लिए बाहर से युवकों का झुंड इकट्ठा होता है. इस वजह से यहां आए दिन हंगामा होता रहता है. इसके पहले गांव में 4 हत्याएं हो चुकी हैं. एक भी मामले का उदभेदन पुलिस नहीं कर सकी है. लोगों ने हत्यारों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सहित रात्रि में नियमित पुलिस गश्ती की मांग की है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rpsf-jawan-commits-suicide-by-jumping-off-roof-while-talking-on-phone/">धनबाद:

 आरपीएसएफ जवान ने फोन पर बात करते हुए छत से कूदकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही