Search

 
 
 

धनबाद : घर में घुस कर जानलेवा हमला, बेहोश युवक हॉस्पिटल में भर्ती

 

गोविंदपुर थाना शिकायत लेकर गए तो पुलिस ने की मारपीट, भाई का आरोप

Dhanbad : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुरेसीनगर निवासी नाजिर के घर बुधवार 19 की सुबह कुछ लोगों ने हमला किया. हमले में नाजिर बुरी तरह घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार की सुबह सोनू उर्फ मंजर और उसके वासेपुर के कई साथी स्कोर्पियो गाड़ी से पहुंचे और घर में घुस कर जानलेवा हमला किया. गृहस्वामी की पत्नी घर से बाहर निकल कर चिल्लाने लगी. शोर सुन कर गांव के लोग इकट्ठा हुए. लोगों को जमा होते देख हमलावर भाग निकले. गांववालों ने बेहोश नाजिर को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया. वहां उसका इलाज चल रहा है,

  भुक्तभोगी के भाई ने सुनाई आपबीती

नाजिर के बड़े भाई जाकिर ने इसकी लिखित शिकायत गोविन्दपुर थाने में की है. उसने बताया कि सभी हमलावर वासेपुर धनबाद के रहने वाले हैं. सभी घर में घुस गए उसके भाई नाजिर के साथ मारपीट करने लगे. उसे घसीट कर घर से बाहर ले गए. भाई की पत्नी ने शोर मचा कर गांव वालों को बुलाया. जब गांव वाले पहुंचे तो हमलावर सभी लड़के भाग गए. मारपीट में भाई घायल हो गया है. उसे गांववालों की मदद से  एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. उसने बताया कि छोटा भाई कादिर जब लिखित शिकायत देने गोविंदपुर थाना गया तो उसे थाने में बैठा कर रखा व कुछ पुलिकर्मियो ने मारपीट की. जानकारी मिलने पर गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को लेकर थाना पहुंचा. हंगामा किया तो छोटे भाई को छोड़ा. इसके बाद हमलावरों के खिलाफ लिखित शिकायत ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही