Search

 
 
 

धनबाद: जैप तीन के कमांडेंट IPS आलोक प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला,आरोपी हुआ गिरफ्तार

 
Dhanbad : जैप तीन के कमांडेंट आईपीएस आलोक प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला हुआ है. यह हमला धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित जैप तीन परिसर में हुई है. जैप के जवान रविशंकर ने भुजाली से आलोक प्रियदर्शी पर हमला किया. इस हमले में आलोक प्रियदर्शी बाल-बाल बच गए. हालांकि उनके बचाव में आए उनके बॉडीगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद बॉडीगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और आरोपी जवान को पकड़कर गोविंदपुर थाना के हवाले कर दिया गया. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/cm-should-resign-and-work-to-rectify-his-own-mistake-shankar-agarwal/">मुख्यमंत्री

को इस्तीफा देकर खुद की गलती को सुधारने का काम करना चाहिए : शंकर अग्रवाल 

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक,घटना शनिवार सुबह की है. हर दिन की तरह कमांडेंट आलोक प्रियदर्शी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जब वह मॉर्निंग वॉक करके अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ऑडियंस गैलरी से निकलकर जवान रवि शंकर ने उन पर भुजाली से हमला कर दिया. बता दें कि यह जवान पहले भी विवादों में रहा है. साल 2012 में खराब व्यवहार के कारण इस जवान को निलंबित कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-captive-elephants-are-being-cruelly-victims-in-2008-there-were-900-captive-elephants/">केरल

: बंदी हाथी हो रहे क्रूरता के शिकार, 2008 में 900 बंदी हाथी थे, अब गिनती में बचे 448
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही