Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:जोरापोखर में पत्रकार के पुत्र पर जानलेवा हमला

Jharia: झरिया (Jharia) जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी डीएवी स्कूल के समीप शनिवार 11 फरवरी को कुछ स्कूली छात्रों व असामाजिक तत्वों ने दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता रंजीत सिंह के पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आए दिन डीएवी स्कूल के सामने मनचले युवकों का जमावड़ा लगा रहता है. अक्सर यहां मारपीट, गाली गलौज की घटना होती रहती है. आज भी कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे, उन्हें पत्रकार का पुत्र छुड़ाने पहुंचा था, तभी कुछ युवकों ने उसपर हमला कर दिया. उसके सिर पर गंभीर चोट आई है. खबर पाकर झरिया, जोरापोखर, चासनाला , पाथरडीह, सुदामडीह आदि क्षेत्र के पत्रकार जोरापोखर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही