Search

 
 
 

धनबाद : रंगदारी नहीं देने पर कतरास के व्यवसायी व उसके पुत्र पर जानलेवा हमला

 

भीड़ जुटने पर हथियार छोड़ भागे आरोपी

Katras : रंगदारी की मांग को लेकर हथियारबंद 3 लोगों ने शनिवार की अहले सुबह कतरास के झीपहाड़ी निवासी दुर्गा लाइट डेकोरेटर के मालिक हराधन सोनार पर जानलेवा हमला कर दिया. कतरास थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला के समीप हुए हमले में हराधन सोनार के साथ उनका पुत्र भी बुरी तरह घायल हो गया है. दोनों पिता-पुत्र लहूलुहान हालत में भागकर कतरास थाना पहुंचे और पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई. पुलिस ने दोनों को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां दोनों इलाजरत हैं. डेकोरेटर ने हमले का आरोप अपने ही गांव के नेपाल महतो व उसके दो बेटों पर लगाया है. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. यह देख हमलावर नेपाल महतो और उसके बेटे मौके पर कुल्हाड़ी और तलवार छोड़ भाग खड़े हुए. घायल व्यवसायी ने बताया कि सुबह में वह अपने पुत्र के साथ जरूरी काम से चिटाही जा रहे थे. रास्ते में कुम्हार टोला के पास नेपाल महतो और उसके दो बेटों ने उन्हें रोक लिया और रंगदारी मांगी. केस उठाने की धमकी भी दी. मना करने पर उनलोगों ने कुल्हाड़ी और तलवार से हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि नेपाल महतो कुछ दिनों से उनसे 40 हजार रुपये रंगदारी मांग रहा था. तीन दिन पहले वह उनके घर में घुस आया और गालीगलौज करते हुए रंगदारी की रकम मांगी. उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया. उनकी बूढ़ी मां को मारकर घायल कर दिया. जिसकी शिकायत रामकनाली ओपी में की गयी थी. आज का हमला इसी शिकायत का परिणाम है. इस बीच व्यवसायी पर हुए हमले से डेकोरेशन एशोसिएशन से जुड़े व्यवसायियों में रोष व्यापत है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-856-cases-settled-in-lok-adalat/">धनबाद

: लोक अदालत में 856 वादों का निबटारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही