Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: लोयाबाद थाने के चौकीदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement

अपराधियों ने बीच बचाव करने वाले व्यक्ति को भी किया जख्मी

Katras : लोयाबाद थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत रामजी पासवान पर विगत सोमवार को अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. अपराधियों ने उन पर घातक हथियार से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमसीएच ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है. जानकारी के अनुसार पासवान अपने घर के समीप चौहरमल बाबा मंदिर के पास बैठे हुए थे. तभी अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया. उन्हें बचाने के लिए दीपक रवानी दौड़े पहुंचे. मगर अपराधियों ने उनके सिर पर भी बीयर की खाली बोतल दे मारी, जिससे वह भी घायल हो गए. हमले के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. लोयाबाद थाना प्रभारी राजन राम ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे. पुलिस छान बीन में लगी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही