Search

 
 
 

धनबाद: एमपीएल के अधीन टेंकों कंपनी में कार्यरत कर्मी की मौत

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एमपीएल के अधीन टेंकों कंपनी में कार्यरत 36 वर्षीय अजीत मंडल की मौत गुरुवार को हो गयी. मुआवजे की मांग को लेकर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता की. तत्पश्चात कंपनी ने तत्काल दाह संस्कार के लिए बीस हजार नगद परिजन को दिया. साथ ही  नियोजन व मुआवजा देने पर भी सहमति जतायी. मृतक हड़कतोड़िया गांव निवासी लड्डू मंडल का पुत्र था. ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन से पीएफ ग्रेच्युटी एवं बकाया भुगतान के साथ समुचित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने की मांग की. मौके पर आल्टू अंसारी, नईम शेख, बाबू गोस्वामी, शिक्तपद मंडल, राधेश्याम  मंडल, सुबोध मंडल, सोमनाथ सिंह, जपहरि मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही