Search

 
 
 

धनबाद: विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन करते युवक की तालाब में डूब कर मौत

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार 18 सितंबर की शाम छाताबाद पुल के समीप ताडबगान छठ तालाब में डूब कर एक युवक की मौत हो गई. मलकेरा 10 नम्बर का रहनेवाला राजेश भुइया उर्फ मिथुन विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब गया था. मूर्ति विसर्जन में उसके साथ और तीन चार युवक थे. मिथुन फिसल कर तालाब में गिर गया. गहरे पानी में दलदल के बीच वह फंसा रह गया और उसकी मौत हो गई. लोगों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार 19 सितंबर को सुबह शव को तालाब से निकाला. कतरास पुलिस  घटनास्थल पर पहुंच कर जांचच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही