Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  भोजपुरी गायक बाघ सिंह का निधन, शोक की लहर

Katras :  कतरास (Katras) बाघमारा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक बाघ सिंह (उम्र -35) का निधन उनके माटीगढ़ कॉलोनी सेक्टर-4 स्थित आवास में गुरुवार 9 मार्च की रात को हो गया. वह काफ़ी दिनों से बीमार चल रहे थे. जानकारी के अनुसार उन्हें लिवर की बीमारी थी और पिछले एक वर्ष से इलाज करा रहे थे. मृत्यु के समय घर में उनकी पत्नी थी. घर के अन्य सदस्य पैतृक गांव आरा गए हुए थे. उनके बड़े भाई ज्ञानी जैल सिंह बीसीसीएल में कार्यरत हैं. बाघ सिंह क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय थे. उन्होंने छोटी उम्र में ही भोजपुरी गीत  गायन के क्षेत्र में कमाल हासिल कर लिया था. उनके निधन की खबर से बाघमारा एवं आसपास के चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई है. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को जमुनिया नदी घाट पर किया गया.  सुरेश चौहान, केशव पासवान, गोपाल मिश्रा, इंदल सिंह आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही