Search

धनबाद : ड्यूटी के दौरान ईसीएल कर्मी की मौत, आश्रित को नौकरी देने पर बनी सहमति

कुमारधुबी कोलियरी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे चमन मुंडा  

Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया की कुमारधुबी कोलियरी में कार्यरत चमन मुंडा (52 वर्ष) की 15 जून की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई. कुमारधुबी मुंडाधौड़ा निवासी चमन मुंडा कोलियरी के भाग्यलखी इन्कलाइन के बंद पड़े चानक नंबर पीट-टू में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे. बताया गया कि वह रात्रि ड्यूटी में थे. रात 12 बजे शिफ्ट में वह हाजिरी बनाकर चानक पीट टू कोलियरी चले गए. अहले सुबह करीब 3.30 बजे उनकी मौत हो गई. उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी. इसी वजह से उनसे ट्रामर मजदूर के स्थान पर सुरक्षा गार्ड का कम लिया जा रहा था. प्रबंधन उनके आश्रित को नौकरी देने पर सहमत हो गया है. सहकर्मी ने  घटना की सूचना उनके परिजन, प्रबंधन व यूनियन नेताओं को दी. सूचना मिलते ही यूनियन नेता व परिजन मौके पर पहुंचे. यूनियन नेताओं ने शव को कोलियरी कार्यालय के समक्ष रखकर प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग करने लगे. ईसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता में आश्रित को तत्काल नियोजन देने पर सहमति बनी. इसके बाद परिजन चमन मुंडा का शव ले गए. वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, झामुमो नेता अशोक मंडल, यूनियन प्रतिनिधि रामजी यादव, अगम राम, शशिभूषण तिवारी, विजय राय, मंतोष यादव, ललन पाण्डेय और प्रबंधन की ओर से एपीएम एस भौमिक, एजेंट दिलीप राय, पीएम धनजंय गाडनो, प्रबंधक केआरपी सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/8-vehicles-carrying-illegal-sand-seized-in-dhanbad-and-sudamdih-case-registered/">धनबाद

व सुदामडीह में अवैध बालू लदे 8 वाहन जब्त, केस दर्ज  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp