Search

 
 
 

धनबाद : राजकमल में वाद विवाद प्रतियोगिता, 14 स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग समेत 2 खबरें एक साथ

 
Dhanbad : धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मदनलाल अग्रवाल जयंती पर बुधवार को वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई.विषय था क्या ऑनलाइन शिक्षा पारंपरिक शिक्षा से बेहतर है. प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया. विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि मदनलाल अग्रवाल जाने-माने समाजसेवी थे. समाज सेवा ही उनका जीवन था. वन बंधुओं को शिक्षा कैसे उपलब्ध कराई जाए इसकी चिंता आजीवन करते रहे. झुग्गी- झोपड़ियाें में रहने वाले वंचित वर्ग के प्रति उनका अपार स्नेह था.

आयरन लेडी की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/iron-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Mahuda : मध्य विद्यालय राधानगर की शिक्षिका आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध इंदु कुमारी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं. उनके सम्मान में स्कूल विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित बाघमारा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुभाष प्रसाद ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन का मुख्य समय बच्चों को शिक्षा देने में लगा देते हैं. उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब वे सेवानिवृत्त हो गए.  शिक्षिका इंदु कुमारी सचमुच आयरण लेडी हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा बच्चों को संस्कार पूर्ण शिक्षा दी. विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने इंदु कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना की.  यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-3-news-together-including-displeasure-over-the-neglectful-policy-of-ccl-in-the-advisory-committee-meeting//////">बोकारो

: सलाहकार समिति की बैठक में सीसीएल की उपेक्षापूर्ण नीति पर नाराजगी समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही