Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएसएलएनटी में वाद-विवाद प्रतियोगिता, पलक व राजप्रिया बनीं विजेता

Dhanbad : एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, धनबाद में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से भारत की जनसंख्या : वरदान या अभिशाप विषय पर 30 मई को अंतर विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में पक्ष में पलक तिवारी जबकि विपक्ष में राजप्रिया हाजरा ने प्रथम पुरस्कार जीता. वहीं पोस्टर मेकिंग में आरती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बुशरा, जया, संध्या और कुमारी अंशिका को बेहतर प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी ने सभी छात्राओं की हौसला अफजाई की और अधिक संख्या में उपस्थिति की सराहना की. डॉ. सुधा पांडे ने जज और डॉ. धीरज कुमार मिश्रा ने रक्षक की भूमिका निभाई. मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. शोभा सरिता व प्रो. मीता मालखंडी ने किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-aim-to-serve-the-public-by-becoming-an-ias-kashish-parveen/">धनबाद

: आईएएस बनकर जनता की सेवा करना लक्ष्य- कशिश परवीन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही