Search

 
 
 

धनबाद :  शहर में ई रिक्शा और टोटो के लिए तय करें रूट व स्टॉपेज

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झारखंड ई रिक्शा, टोटो संघ शहर में रूट निर्धारण और स्टॉपेज की मांग कर रहा है. इस मांग को लेकर संघ कई बार अधिकारियों से भी गुहार लगा चुका है. शनिवार 7 जनवरी को झारखंड ई रिक्शा, टोटो संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में अपनी समस्या बताते हुए प्रतिनिधिमंडल ने शहर में रूट निर्धारण व ठहराव के जगह चिह्नत करने की मांग की है.

 . शिक्षित बेरोजगारों के लिए ई रिक्शा चलाना मजबूरी

संघ के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा ने कहा कि शहर में पहले लगभग 100 ई रिक्शा चलता था.  परंतु अब वह संख्या बढ़कर 4 हजार हो गई है. सरकारी नौकरी खत्म हो गई है. शिक्षित बेरोजगारों के लिए ई रिक्शा चलाना मजबूरी है. यह वाहन प्रदूषण के लिहाज से भी सुरक्षित है. मगर सड़क पर परिचालन के लिए कोई नियम-कायदा नहीं होने से आये दिन पुलिस उन्हें परेशान करती है. सड़क पर कब्जा जमा कर दुकान लगाने वाले भी सारा दोष ई रिक्शा चालकों के सिर पर मढ देते हैं.

  पुराना बाजार व स्टेशन के दक्षिणी छोर पर हो पार्किंग

संघ ने इसलिए पुराना बाजार स्थित रत्नेश्वर मंदिर व रेलवे-स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बनी नई सड़क के पास ई रिक्शा चालकों के लिए स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने व अन्य स्थानों को भी पार्किंग के लिए चिन्हित करने की मांग की. संघ का कहना है कि पार्किंग के लिए शुक्ल तय कर दिया जाए तो उसके भुगतान के लिए भी चालक तैयार हैं. मांग की गई कि फुटपाथ, नाला और सड़क जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

 रूट निर्धारण ट्रैफिक का काम : कार्यपालक पदाधिकारी

नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि रूट निर्धारण की जिम्मेवारी ट्रैफिक की है. जिला प्रशासन की ओर से स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा गया है. हालांकि उनके पास अभी तक कोई जवाबी पत्र नहीं आया है. लेटर आने के बाद संघ के सुझाव को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. आश्वासन दिया गया कि एक-दो दिन में पुराना बाजार में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.  प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, संस्थापक मुन्ना कुशवाहा,  प्रदेश कार्य समिति सदस्य रतिलाल महतो,रवि साव, राजू वर्मा, राजेश राम, पप्पू कुमार तारिक अंसारी, राजकुमार सोनकर शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-now-the-construction-of-gaya-bridge-under-pass-will-be-done-the-government-showed-the-green-signal/">धनबाद:

 अब हो जाएगा गया पुल अंडर पास का निर्माण, सरकार ने दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही