Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हर्ल में स्थानीय को नौकरी पर 10 दिन में निर्णय नहीं तो आंदोलन- झामुमो

Sindri : सिंदरी के हर्ल कारखाने में 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय युवकों को नौकरी देने की मांग को लेकर झामुमो ने 28 अप्रैल को कंपनी के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. अंत में अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया. अशोक कुमार महतो ने कहा कि 10 दिनों के अंदर हर्ल प्रबंधन झामुमो के साथ वार्ता कर मांगों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं करता है, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने हर्ल में कार्यरत स्थानीय व बाहरी मजदूरों की संख्या स्पष्ट करने के लिए प्रबंधन को पत्र दिया था. इस मुद्दे पर एसडीओ कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता भी हुई थी, जिसमें प्रबंधन ने 7 दिनों में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी. लेकिन आज तक प्रबंधन ने संख्या नहीं बताई. पार्टी की मुख्य मांगों में स्थानीय व विस्थापितों को हर्ल में 75 प्रतिशत नियोजन, निर्धारित मजदूरी का भुगतान, कार्यरत स्थानीय मजदूरों को नियमित करने व स्थानीय मूलवासी आदिवासी को खाद की ट्रांसपोर्टिंग का काम देने की मांग शामिल है. प्रदर्शन में अशोक कुमार महतो, नाजु सिंह, कृष्णा कुम्हार, सुजीत मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, बानेश्वर हेम्ब्रम, सुरेश मंडल, संतोष सिंह, अजय कालिंदी, पलटू रवानी, विश्वजीत गोराईं, तपन गोराईं, उत्तम प्रमाणिक आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bokaro-xi-defeated-by-7-wickets-in-adra-cricket-club-final/">धनबाद

: बोकारो इलेवन को 7 विकेट हरा आद्रा क्रिकेट क्लब फाइनल में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही