Search

 
 
 

धनबाद : वारंटी को छुड़ा ले जाने के मामले में विधायक ढुल्लू की अपील पर फैसला 24 को

 
Dhanbad : : वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले जाने के  मामले में 10 अगस्त को धनबाद के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की ओर से दायर अपील पर अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा ने बहस पूरी की. अदालत ने इस मामले में फैसला के लिए 24 अगस्त की तारीख निर्धारित कर दी है. एसडीएम की अदालत ने विधायक ढुल्लू महतो समेत कांड के नामजद  पांच आरोपितों को वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले जाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में डेढ़-डेढ वर्ष की साधारण कारावास व  9 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई थी. वहीं, बसंत शर्मा को बरी कर दिया था.

सुशांतो हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश

धनबाद : पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी के करीबी और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेनगुप्ता, उनके भाई संजय सेनगुप्ता व कार्यकर्ता दुर्योधन पाल की हत्या के चर्चित मामले की सुनवाई बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में हुई. कोर्ट ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-colorful-programs-from-12-to-14-august-at-different-places-of-the-city/">धनबाद:

शहर के अलग अलग स्थानों पर 12 से 14 अगस्त तक रंगारंग कार्यक्रम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही