Search

 
 
 

धनबाद: वेतन समझौता, हड़ताल व पेंशन बढ़ोतरी पर फैसला 27 सितंबर को दिल्ली में

 

कोल इंडिया के चेयरमैन व सचिव यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग करेंगे बैठक

Dhanbad : कोल इंडिया में 11वें वेतन समझौता को लेकर 5 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल व सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन बढ़ोतरी पर बुधवार 27 सितंबर को दिल्ली में फैसला होगा. इंटक सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया के चेयरमैन वेतन समझौता व सचिव पेंशन पर पांच ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि हड़ताल टालने के लिए वेतन समझौता के लाभ पर सहमति बन सकती है. कोल इंडिया वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य भी संभावना जता रहे हैं कि उनकी पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है. हड़ताल को टालने के लिए कोल इंडिया के चेयरमैन व केंद्रीय मुख्य श्रम आयुक्त (सीएलसी) ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली में बैठक की तैयारी पूरी कर ली है. बीएमएस के के लक्ष्मा रेड्डी, एचएमएस के नाथुलाल पांडेय, इंटक के जयमंगल सिंह (अनूप सिंह), एटक के रमेंद्र कुमार और सीटू के डीडी रामानंदन बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं.

27 सितंबर को सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की भी बैठक

27 सितंबर को दिल्ली में सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक होगी. बीसीसीएल सूत्रों के अनुसार कोल सचिव अमृतलाल मीणा दिल्ली में पांच ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे,जिसमें डिजिटल पेंशन, फंड की कमी, ऑन लाइन सेवा, ब्याज, पेंशन सेटलमेंट समेत कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है.

29 सितंबर को सीएमपीएफ गेट पर करेंगे प्रदर्शन

29 सितंबर को सेवानिवृत्त कोलकर्मी सीएमपीएफ गेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे. कोल इंडिया वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक विंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि पेंशन व पीएफ समेत कई मुद्दों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मी प्रदर्शन करेंगे. कई वर्षों से पेंशन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है. रिटायर होने पर समय पर न तो पेंशन चालू होती है और न ही पीएफ की राशि मिल पाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही