Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने का लिया निर्णय

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  विधानसभा, पुस्तकालय विकास समिति के सभापति सह निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने धनबाद परिसदन सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में संचालित पुस्तकालय के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार से जानकारी ली. पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तक, कर्मियों व पढ़ने के लिए आने वाले लोगों तथा छात्रों के संबंध में पूछा. सभापति ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत स्तर पर पुस्तकालय होने की मांग हो रही है. बच्चों का भविष्य बनाने के लिए इच्छाशक्ति को मजबूत करें. बच्चों की मांग व  उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करे. कहा कि पंचायत स्तर पर पुस्तकालय नहीं है. ऐसे में बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कत होती है. इसलिए व्यवस्थित रूप से सभी पंचायतों में पुस्तकालय स्थापना की पहल करें. सभापति ने मंडलकारा धनबाद के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तक, उसके संचालन, पाठ्य सामग्री, खिलौना आदि के संबंध में जेल अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की. साथ ही अनुदान राशि से खरीदी गई पुस्तक के संबंध में पूछा. सभापति ने राजस्व, पेयजल एवं स्वच्छता, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, आपूर्ति, जल संसाधन, पथ निर्माण, परिवहन, नगर निगम, पशुपालन, स्वास्थ्य, कल्याण, विशेष प्रमंडल आदि विभागों के द्वारा संचालित कार्यों, उसके प्रगति व कार्य पूरा होने की तिथि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की. सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी को योजनाओं को गति देने व ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छादित करने को कहा. बैठक में डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, आपूर्ति पदाधिकारी  योगेंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी  राजेश कुमार सिंह,  जिला खनन पदाधिकारी  मिहिर सलकार, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी  रामप्रवेश कुमार, गव्य विकास पदाधिकारी, जेल अधीक्षक समेत सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही