Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मैथन व सिंदरी में ईद व अंबेडकर जयंती शांति से मनाने का निर्णय

MaithanSindri ईद पर्व एवं अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर 13 अप्रैल गुरुवार को कुमारधुबी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने की व संचालन नागेंद्र कुमार ने किया. बैठक में एग्यारकुंड बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार भी मौजूद थे. बैठक में लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद एवं अंबेडकर जयंती संपन्न होता रहा है. बीडीओ कर्मकार ने कहा कि क्षेत्र में कुछ नौजवानों द्वारा तेज गति से बाइक चलाये जाने की सूचना है. इस पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि पर्व एवं अंबेडकर जयंती पर शांति बनाए रखने   में अपनी भूमिका निभाएं. बैठक में प्रखंड उप प्रमुख विनोद दास, नागेंद्र कुमार, मुन्ना यादव, इरफान अहमद खान, मो मुस्तकीम, जियाउल हुसैन, सनोज रविदास, कुसुम दत्ता, सुभाष रविदास, बादल बाउरी, विशाल रविदास, मुख्तार अहमद, सरफराज अहमद, बिट्टू दत्ता आदि मौजूद थे.

       सिंदरी थाना में की गई शांति समिति की बैठक

[caption id="attachment_607578" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sind-shanti-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> शांति समिति की बैठक में सिंदरी थाना के पुलिस कर्मी[/caption] Sindri : आगामी ईद उल फितर को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर सिंदरी थाना के सभागार में शांति समिति की बैठक में प्रभार प्रभारी आदर्श कुमार ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने समिति सदस्यों सहित आम नागरिकों को सूचित करते हुए बताया कि आखिरी जुमे की नमाज पर भी पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. अन्य धर्मों का सम्मान करते हुए ईद में भाईचारा बनाए रखना है. बैठक में एस आइ आदर्श कुमार, एस आई अनूप साव, एस आइ खुशबू कुमारी, जाहिद हुसैन, मनोज मिश्रा, विदेशी सिंह, धीरज सिंह, गुरुचरण सिंह, एन खान सहित कई सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही