Search

 
 
 

धनबाद : छात्र अस्मित के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय

 
Sindri : डिनोबली स्कूल सिंदरी के छात्र अस्मित की स्कूल में मौत के मामले में परिजनों को न्याय दिलाने के लिए अस्मित न्याय मंच संघर्ष जारी रखेगा. अस्मित न्याय मंच की स्थापना की पहली वर्षगांठ पर 23 अप्रैल को मंच के सदस्यों ने इसका संकल्प लिया. सिंदरी गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन व प्रशासन से परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई. मुख्य वक्ता बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के अध्यक्ष सुंदर लाल महतो ने कहा कि एक से स्कूल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन घटना पर लीपापोती करने का प्रयास कर रहा है. ज्ञान विज्ञान समिति की शर्मिष्ठा सेनगुप्ता ने कहा कि जब तक नहीं मिल जाता, संघर्ष जारी रहेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनू सिंह ने की. अस्मित के पिता प्रफुल्ल कुमार स्वैन, पूर्व प्रधानाध्यापक भोला पासवान, सुमना लहिड़ी, एडवा सिंदरी की अध्यक्ष रानी मिश्रा, ज्ञान विज्ञान समिति के हेमंत कुमार जायसवाल, योगेंद्र महतो, आरके मिश्रा, आर कुमार, सुबल चंद्र दास आदि ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर अनिल कुमार शर्मा, रंजू प्रसाद, दीपक कुमार बनर्जी, धर्मराज प्रसाद, मुकेश कुमार, गणेश पाण्डेय, राम लाल महतो, नरेंद्र नाथ दास, राम लायक राम, सीता देवी आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही