Search

 
 
 

धनबाद: अनुकंपा समिति की बैठक में पांच व्यक्तियों को नौकरी देने का निर्णय

 

डेढ़ साल से धरना पर बैठे झमाडा आश्रितों की चर्चा तक नहीं

Dhanbad: समाहरणालय में शनिवार 26 अगस्त को उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक में समिति की अनुशंसा पर अनुकंपा के आधार पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से 02 , सिविल सर्जन कार्यालय से 02 एवं रेलवे पुलिस से 01 व्यक्ति को नौकरी देने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि झमाडा कार्यालय के समक्ष पिछले डेढ़ साल से मृत कर्मियों के आश्रित धरना पर बैठे हैं. लेकिन उनके नियोजन पर समिति की ओर से कोई चर्चा नहीं की गई. केवल तीन विभाग के आश्रित को नौकरी देने का निर्णय लिया. इससे धरना पर बैठे लोग काफी आहत हुए हैं. बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, एडीएम आपूर्ति योगेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन, शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, स्थापना उप समाहर्ता श्री सुशांत मुखर्जी, सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही