Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रामनवमी व सरहुल पर्व में शांति बनाए रखने का निर्णय

Jharia : झरिया (Jharia)  रामनवमी एवं सरहुल पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सोमवार 20 मार्च की शाम जोड़ापोखर थाना के प्रांगण में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने की. बैठक में 18 रामनवमी के अखाड़ा संचालक उपस्थित थे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जनता के सहयोग से रामनवमी में जुलूस निकालकर कर शांति पूर्ण तरीके से पर्व को संपन्न किया जाएगा. अखाड़ा संचालक निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालेंगे. बैठक में यह सुनिश्चित किया गया. पर्व के अवसर पर पानी, बिजली,सफाई की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा. रामनवमी जुलूस के समय विद्युत की सप्लाई बंद कर दी जाएगी. बैठक का संचालन किशोर कुमार ने किया. विचार व्यक्त करने वालों में शमशेर आलम, पूर्व पार्षद सुजीत सिंह, उपेन्द्र विश्वकर्मा,  अशोक झा, नौशाद खान, इस्लाम अंसारी, आरिफ, एम के ठाकुर, पिंटू तुरी आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही