Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा मंडल भाजपा की बैठक में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय

Maithon : चिरकुंडा मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक 24 मई को वार्ड संख्या 11 में हुई. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थीं. बैठक में बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. विधायक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य, जिला, मंडल व बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे अमल में लाने की अपील की. केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कमेटी गठित की गई. कमेटी में पूर्व नगर अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी संयोजक, अरविंद सिन्हा सह संयोजक व अभिमन्यु कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. सभी चयनित पदाधिकारियों को विधायक ने बुके देकर शुभकामनाएं दी. चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष वापी सेन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में डब्ल्यू बाउरी, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, जिला मंत्री अनिल यादव, जेके सिंह, जगन्नाथ सिंह, अभिषेक दास, अभिमन्यु कुमार, रानी केराई, पप्पू सिंह, अरविंद सिन्हा, नंदलाल कुमार, विकास उपाध्याय, रवि शर्मा, विमल कुमार राय, विजय राय, मदन शर्मा, बूलन बाउरी, पवन कुमार शर्मा, रीना बनर्जी, प्रदीप गोराई, मून विलियम, लड्डू झा, राहुल राय, इरफान खान, बच्चू लायक, रामजी पांडे, मधुसूदन गोराई आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-road-jam-in-protest-against-the-closure-of-water-supply-in-topchanchi-market/">धनबाद

: तोपचांची बाजार में जलापूर्ति बंद होने के विरोध में सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही