Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: केएसजीएम कॉलेज परिसर में हॉट बाजार लगाने के निर्णय से उबाल

Nirsa : निरसा (Nirsa)  केएसजीएम कॉलेज निरसा के प्राचार्य मानिकचंद्र ओझा ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से कॉलेज बचाने की अपील की है. मंगलवार 7 फरवरी को कालेज परिसर में प्रेस वार्ता में प्राचार्य श्री ओझा ने कहा कि कॉलेज परिसर क्षेत्र में हटिया, बाजार लगाने की अनुमति सीओ ने दे दी है, जो चिंतनीय है. उन्होंने कहा कि अगर परिसर में हटिया बाजार लग जाता है तो कॉलेज के वातावरण पर प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि निरसा शिक्षा के मामले में पिछड़ा क्षेत्र है. उच्च शिक्षा के लिए एकमात्र कॉलेज निरसा में ही है. समाचार पत्र से सूचना मिली है कि महाविद्यालय परिसर में हटिया, बाजार लगाने की योजना तैयार की गई है. महाविद्यालय में सहशिक्षा की व्यवस्था है. प्रतिदिन बारी संख्या में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का आगमन लगा रहता है. साथ ही यातायात की भी समस्या उत्पन्न होगी. मैट्रिक से डिग्री एवं राज्य सरकार की जेपीएससी परीक्षाएं होती रहती हैं, जिससे 200 मीटर तक धारा 144 लगी रहती है. ऐसे में बाजार लगाना कहां तक उचित होगा. इसी क्षेत्र में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, कॉलेज, प्राइवेट स्कूल आदि शिक्षण संस्थाएं कार्यरत हैं.

  असामाजिक तत्वों के भी आने की संभावना

हाट बाजार में रोज निरसा क्षेत्र के निवासी ही नहीं, असामाजिक तत्वों के भी आने की संभावना रहती है. उन्होंने  समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि कॉलेज को बचाने के लिए सभी आगे आएं कॉलेज निरसा की पहचान है. इसे सभी लोग याद रखें. इसमें गांव के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं. अंचलाधिकारी निरसा, जिला प्रशासन धनबाद, से आग्रह है कि के.एस.जी.एम. कॉलेज परिसर के आसपास हाट, बाजार न लगाया जाए.

    जमीन शिक्षा विभाग के नाम से आवंटित

प्राचार्य ने बताया कि उक्त जमीन शिक्षा विभाग के नाम से एलॉट है. उसे ऑनलाइन देखा जा सकता है. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अपील की है कि कॉलेज सभी का है. इसीलिए सभी इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करें एवं निरसा जैसी जगह में उच्च शिक्षा के एकमात्र महाविद्यालय को बचाने के लिए सभी आगे आएं.

  कुलपति समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को पत्र

इस विषय की जानकारी कुलपति विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद, उपायुक्त धनबाद, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता , जीप के सदस्य पिंकी मरांडी, संजय सिंह, निरसा नागरिक समिति, निरसा के सभी गणमान्य व्यक्तियों को दी गई है. इस मामले में प्रतिनिधि अगले सोमवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर सारे विषय से अवगत कराएंगे।

 प्रेस वार्ता में उपस्थिति

इस अवसर पर आर.पी शुक्ला, अमरिंदर सिंह, आमोद झा, उदय शंकर सिंह, संजय सिंह सुभाष शाह, आर.के मिश्रा, बी.बी बर्मा, सपन लाइक, के.के सिंह, सितेश शाह, एम अंसारी, विभा कुमारी, कामिनी सिंह, ए आलम, टिकट मांझी, मनोज भट्ट ,सुधाकर मंडल, सीनू चौबे, आशीष चटर्जी, समानता मंडल, धीरज मिश्रा, संगीता मोदी ,कीनू राय ,रीना तिवारी, बम रविदास, बिल्टू पाल, विद्युत मंडल सहित सभी कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही