Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: 47 वर्ष पूर्व आपातकाल की घोषणा देश के लिए काला अध्याय: यदुनाथ पांडेय

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भाजपा ने 25 जून शनिवार को शक्ति मंदिर रोड स्थित इंडस्ट्री ऑफ कॉमर्स में काला दिवस मनाया. इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी. इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, धनबाद विधायक राज सिन्हा, हरि प्रकाश लाटा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. सभा की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्र गान से हुई. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि 25 जून को काला दिवस के रूप में इसीलिए मनाया जाता है, क्योंकि 47 वर्ष पूर्व 1975  में इसी दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आपातकाल लगाया था, जो देश के लिए काला अध्याय साबित हुआ. भारतीय जनता पार्टी इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाती है. उन्होंने कहा कि आपातकाल के 47 साल बाद हमारा देश विश्व पटल पर छाने को अग्रसर है. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, दलित, पिछड़ा वर्ग के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराधी बेलगाम हैं.  हेमंत सरकार ने चुनाव के वक्त जो घोषणा की थी, वह भी धरातल पर नहीं उतरी. यह भी पढ़ें: धनबाद-अलेप्पी">https://lagatar.in/additional-coaches-will-be-added-to-many-trains-including-dhanbad-alleppey-express/">धनबाद-अलेप्पी

एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही