Search

 
 
 

धनबाद: झारखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करें , किसानों को मुआवजा दें: तारा देवी

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार 8 अगस्त को प्रखंड सह अंचल कार्यालय बलियापुर के समक्ष धरना दिया. बाद में राज्यपाल के नाम मांगों का ज्ञापन सीओ रामप्रवेश कुमार को सौंपा. धरना को संबोधित करते हुए सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी व पूर्व जिप सदस्य तारा देवी ने कहा कि पूरे झारखंड में बारिश नहीं होने से सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है. खेती नहीं होने से किसान चिंतित हैं. अब फसल होने के आसार नहीं हैं. इस दिशा में झारखंड सरकार सकारात्मक पहल नहीं कर रही है. झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा दिया जाए. मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व मुखिया उत्तम चौबे, संतलाल प्रमाणिक, निताई रजवार, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंटू रवानी, विजय रवानी, कुमार महतो, अरविंद सिंह, गोरांग मंडल, अरुण महतो, विनय मुखर्जी, उत्तम कर्मकार, पूरण मिश्रा, जय बनर्जी, दीपक गोप, विद्युत चक्रवर्ती आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-meteorological-departments-prediction-failed-sunshine-was-shining/">धनबाद

: फेल हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, खिली रही धूप [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही