Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में झाड़ियों से सड़ा-गला शव बरामद

 
Barwaadda : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ गांव के पास खेत में उगी झाड़ियों में गुरुवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना बरवाअड्डा थाना को दी. थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शव की पहचान नहीं हो पाई है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की दूसरी जगह हत्या कर शव यहां लाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया है. थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kalavati-will-be-the-candidate-of-rashtriya-jankranti-morcha-from-tundi/">धनबाद

: टुंडी से राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा की प्रत्याशी होंगी कलावती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही