Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी के एक जोरिया में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, नहीं हुई शिनाख्त

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी के मनोहरटांड़ के नजदीक टूटा पुल के पास जोरिया में एक अज्ञात महिला का शव मिला है. जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव कई दिनों से पड़ा जान पड़ता है, जिससे दुर्गंध आ रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते शव को नेचते-खसोटते देखे गए. बलियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शौच करने गए किसी व्यक्ति ने देखा कि किसी महिला का शव पीठ के बल पड़ा हुआ है. शव के सिर पर बाल नहीं है और उस पर तेल छिड़काव जैसा प्रतीत हो रहा है. शव के पैर को कुत्ते नोच रहे थे. शव के निचले हिस्से पर बैंगनी रंग की साड़ी लपेटी हुई है. उन्होंने बताया कि बलियापुर पुलिस को सूचना दे दी. घटनास्थल पर बलियापुर थाना के एएसआई बागुन मुन्दरी ने बताया कि शव का पंचनामा किया जा रहा है. हालांकि शिनाख्त नहीं हो सकी है. उन्होंने भी बताया कि शव चार- पांच दिन का लगता है. उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही