Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डेकोरेटर्स ने लाइट व कैटरिंग की दर 25 प्रतिशत बढ़ाई

Advertisement
Advertisement

जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के 45वें महाधिवेशन में बनी सहमति

Dhanbad : धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का 45वां महाधिवेशन 24 सितंबर रविवार को न्यू टाउन हॉल में हुआ. सदस्यों ने संस्था के एक साल के लेखा-जोखा पर विचार-विमर्श किया. बढ़ती महंगाई और मजदूरों की पगार बढ़ने की वजह से डेकोरेटर्स, कैटरर्स,लाइट व फ्लावर्स का काम करने वाले सदस्यों ने बुकिंग की पिछली दर में 25 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई. जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि संस्थापक  स्व. राज मंगल बाबू ने एसोसिएशन की शुरुआत 25 सदस्यों की थी. वर्तमान में सदस्यों की संख्या 1600 पहुंच गई है. महाधिवेशन में एसोसिएशन की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया, जिसमें 30 यूनिट  रक्त संग्रह हुआ. महासचिव विश्वनाथ सिंह ने कहा कि जिन सदस्यों के पास अपना कोई सामान नहीं है, उनके साथ काम नहीं करें. कतरास के रिवाज मैरेज हॉल में आगामी 31 जनवरी तक किसी भी सदस्य को काम नहीं करने का आदेश जारी किया. प्रदेश अध्यक्ष शुशील कुमार वर्मा  ने सभी को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी. महाधिवेशन में सभी सदस्य मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ppe-kits-and-other-necessary-materials-distributed-to-cleaning-workers/">धनबाद

: सफाई कर्मियों को बांटी पीपीई किट व अन्य जरूरी सामग्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही