Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण युवाओं के लिए फायदेमंद: शारदा सिंह

Dhanbad:  दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के प्रति जागरुकता को लेकर 29 मई सोमवार को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यशाला मे जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, प्रखंडों के प्रमुख व पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद थी. शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण क्षेत्र के युवा बेरोजगारों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. जो लोग गरीबी के कारण बच्चों को अच्छी शिक्षा नही दे पाते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से योजना का प्रचार-प्रसार करने की अपील की . उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह कार्यशाला जागरुकता व प्रचार-प्रसार के लिए ही आयोजित की गई है. क्योंकि आज के दौर में रोजगार बड़ा मुद्दा है. कार्यक्रम के धनबाद जिला प्रबंधक शैलेश ने कहा कि इस योजना में ज्यादातर बीपीएल धारी बच्चों को ही लिया जा रहा है. उन्हें निःशुल्क ट्रेनिंग भी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस योजना के तहत 1200 बच्चों को ट्रेनिंग दी गई थी, जिसमे 565 बच्चों का प्लेसमेंट हुआ. शेष बच्चों को भी प्लेसमेंट दिया जा रहा है. वर्ष 2023 में 1200 बच्चों को ट्रेनिग के साथ प्लेसमेंट कराने का भी लक्ष्य है .इस योजना में ट्रेनिग 1 वर्ष का होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही