Search

 
 
 

धनबाद : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में डीप बोरिंग व सुलभ नल की सुविधा बहाल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने 20 सितंबर मंगलवार को डीप बोरिंग का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्य कई दिनों से डीप बोरिंग के जरिये सुलभ नल की मांग कर रही थी. उनकी मांग पर एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में डीप बोरिंग, सोलर तथा पानी टंकी का निर्माण कर छात्राओं के लिए सुलभ नल की व्यवस्था कर दी गई है. कॉलेज की कई छात्राएं दूर-दूर से आती हैं. उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी हो रही थी. उनकी असुविधा दूर करने के लिए 4 लाख 50 हज़ार रुपये की लागत से डीप बोरिंग की गई है. अब गर्मी में भी पीने पानी की दिक्कत नहीं होगी. प्राचार्य शर्मिला रानी ने बताया कि यहां कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई थी. धनबाद विधायक के मद से सुलभ नल का उद्घाटन किया गया. सुलभ नल के साथ सोलर प्लेट तथा पानी टंकी की भी व्यवस्था कर दी गई है. पूरे कॉलेज कैंपस में सुलभ नल से छात्राएं पानी ले सकती हैं. उद्घाटन समारोह में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के कई प्रोफेसर भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-worker-husband-and-wife-will-be-posted-at-the-same-place/">धनबाद

: रेल कर्मी पति-पत्नी की एक ही जगह पर होगी पोस्टिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही