Search

धनबाद : कृषि को बढ़ावा देने डीप बोरिंग व परकोलेशन टैंक का होगा निर्माण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में कृषि को बढ़ावा देने के लिए जल निधि योजना के तहत डीप बोरिंग व परकोलेशन टैंक का निर्माण किया जाएगा. इससे फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा, वहीं किसानों की मानसून पर निर्भरता भी कम होगी. जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम ने बताया कि मानसून पर किसानों की निर्भरता कम करने के लिए विभिन्न स्रोतों से सिंचाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है. राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में डीप बोरिंग व परकोलेशन टैंक निर्माण के लिए जलनिधि योजना शुरू की है. बहुफसलीय कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा. योजना के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. योजना का लाभ लेने को इच्छुक लोग भूमि संरक्षण सर्वेक्षण कार्यालय, धनबाद में 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : महुदा">https://lagatar.in/mahuda-women-join-employment-through-group-after-taking-training-suman/">महुदा

: महिलाएं प्रशिक्षण लेकर समूह के जरिए रोजगार से जुड़ें- सुमन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp