Search

 
 
 

धनबाद : फुलारीटांड में भू-धंसान से बना गहरा गोफ, इलाके में दहशत

 
Madhuban : फुलारीटांड मंगलाहाट स्थित सामुदायिक भवन के समीप कुएं के बगल में रविवार को अचानक भू-धंसान से 20 फिट गहरा गोफ बन गया. स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी तब हुई, जब वे कुएं पर पानी भरने पहुंचे. वहां गहरा गोफ देख उनके होश उड़ गए. घनी आबादी के बीच गोफ बनने से वहां के लोगों दहशत व्याप्त है. कुछ लोगें ने घटना की जानकारी बीसीसीएल के फुलारीटांड कोलियरी प्रबंधन को दी. इसके तुरंत बाद क्षेत्रीय अभियंता रविकांत यादव व फोरमैन अशोक कुमार पूरी टीम के सथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया. उनलोगों ने गोफ की अबिलंब भराई कराने का अस्वासन दिया. किसी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए गोफ के ऊपर बड़ा पत्थर रखकर उसे ढक दिया गया है. ज्ञात हो कि उक्त स्थान पर 5 वर्ष पहले भी बड़ा गोफ बन गया था. उस समय बीसीसीएल पेलोडर लगाकर गोफ को भरवा दिया था. उधर, बरोरा के चिटाही धाम जाने वाली सड़क के किनारे शनिवार को बड़ा गोफ बन गया था. बीसीसीएल ने रविवार को उक्त गोफ को भरवा दिया. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/working-for-change-in-bihar/">पटना:

बिहार में बदलाव के लिए काम कर रहे हैं – प्रशांत किशोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही