धनबाद ने लोहरदगा को 60 रन से हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
Dhanbad : टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में रणधीर वर्मा ट्राफी के लिए खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर क्रिकेट (प्लेट ग्रुप) में 18 मार्च को धनबाद ने लोहरदगा को को 60 रन से हराया. इस जीत के साथ ही ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई कर गई. चतरा की टीम अपने तीन मैच में दूसरी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. धनबाद की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी. जिसमें मोहम्मद कुनेन कुरैशी और आदित्य नारायण के बेहतरीन शतकीय पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट पर 267 रन बनाए. कुनेन कुरैशी ने 122 गेंदों में 10 चौके व चार छक्के की मदद से 113 रन बनाए. आदित्य नारायण ने 154 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 110 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं स्पर्श त्यागी ने 24, अमित कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे. लोहरदगा के जितेन कुमार पांडे ने 66 और युवराज कुमार ने 73 रन देकर एक-एक विकेट लिए.धनबाद टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन तिवारी ने 7 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके. बाद में लोहरदगा की टीम ने जितेंद्र बराई (24 रन, 31 गेंद, तीन चौके व एक छक्के) और अमित कुमार गुप्ता (24 रन, 46 गेंद, तीन चौके व एक छक्के) बनाए. मैच के दौरान बारिश आने से खेल को रोकना पड़ा. इइसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार एक 41 ओवर में 229 रन का लक्ष्य दिया. फिर बाद में बारिश आने के बाद 28.4 ओवर में 176 रन का दिया गया, जिसमें लोहरदगा की टीम ने निर्धारित ओवर पर 5 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी. इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद कोनैन कुरैशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. धनबाद क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव बाल शंकर झा ने प्रदान किया. इस अवसर पर मैच रेफरी शशि नायर, एनपीआर एंपायर अमित हाजरा, इफ्तार शेख उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment