Search

 
 
 

धनबादः सिटी एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग

गोविंदपुर प्रखंड बीस सूत्री समिति अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव से मिला. गोविंदपुर ऊपर बाजार, सुभाष चौक व फकीरडीह चौक पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की
 

Dhanbad : गोविंदपुर प्रखंड बीस सूत्री समिति अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गोविंदपुर थाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही गोविंदपुर ऊपर बाजार, सुभाष चौक व फकीरडीह चौक पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की. अध्यक्ष ने कहा कि जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने से सड़क जाम की समस्या बनी रहती है. जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं. ट्रैफिक पुलिस की नियमित प्रतिनियुक्ति होने से इस समस्या का समाधान होगा.

सिटी एसपी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में 20 सूत्री उपाध्यक्ष पारस हांसदा, अनिल कुमार साव, मनोज हाड़ी समेत अन्य शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के नए डीसी आदित्य रंजन से भी मुलाकात की और गोविंदपुर प्रखंड की विकास योजनाओं और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही