Search

 
 
 

धनबाद: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सहायक श्रमायुक्त से मिला, वेतन और एरियर दिलाने की मांग

 
Nirsa: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के ईसीएल मुगमा क्षेत्नीय अध्यक्ष आगम राम के नेतृत्व में 22 अगस्त को एक प्रतिनिधिमंडल सहायक श्रमायुक्त से मिलकर कापासारा आउटसोर्सिंग मजदूरों के बकाए वेतन और एरियर के संबंध में चर्चा की. ज्ञात हो कि 4 जून 22 को सहायक श्रम आयुक्त के समक्ष कंपनी प्रतिनिधि और ईसीएल प्रबंधन के साथ समझौता हुआ था. समझौते के अनुरुप प्रबंधन ने एरियर भुगतान तथा अन्य मांगों को एक माह में लागू करने पर सहमति जताई थी. समय सीमा खत्म हो जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा न तो एरियर भुगतान किया गया और न अन्य मुद्दों पर सकारात्मक पहल की गई. इस संबंध में पुन: सहायक श्रमायुक्त को पत्न के माध्यम से सूचना दी गयी. उक्त पत्र के आलोक में सहायक श्रमायुक्त ने ईसीएल और आउटसोर्सिंग प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कहा गया कि क्यों नहीं आपके विरूद्ध औद्योगिक विवाद अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए. पिछले 4 माह के बकाए वेतन के संबंध में भी नोटिस जारी की गई. सेंट्रलपुल साइड स्थित क्रेशर मजदूरों के संबंध में पूर्व विधायक तथा यूनियन के महामंत्नी अरुप चटर्जी ने भी श्रम आयुक्त को एक पत्न दिया है. उस पर वार्ता की तिथि 31 अगस्त 22 निर्धारित की गई है. प्रतिनिधि मंडल में जिला परिषद सदस्य बादल चंद्र बाउरी, राजेश बाउरी, लव बाउरी, उज्जवल रवानी, संजय बाउरी, अरुण बाउरी, गौतम बाउरी, विजय राय आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : मदन">https://lagatar.in/dhanbad-madan-mohan-singh-thakur-becomes-chairman-of-kulhi-public-durga-puja-committee/">मदन

मोहन सिंह बने ठाकुर कुल्ही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही